जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई नीट-2026 की प्रवेश परीक्षा
3279 परीक्षार्थियों के सापेक्ष उपस्थित रहे 3212 अभ्यर्थी
बहराइच 03 मई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, नई दिल्ली द्वारा जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर अपरान्ह 02ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक सम्पन्न प्रवेश परीक्षा में कुल 3279 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3212 उपस्थित रहे। जबकि अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 67 रही। इस प्रकार 97.96 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए।
परीक्षा केन्द्र वार उपस्थित एवं अनुपस्थित परीक्षार्थियों की बात की जाये तो 384 परिक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र राजकीय इण्टर कालेज में 376 उपस्थित तथा 08 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार राजकीय बालिका इण्टर कालेज में 360 के सापेक्ष 349 उपस्थित तथा 11 अनुपस्थित, आज़ाद इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 372 उपस्थित तथा 12 अनुपस्थित, महाराज सिंह इण्टर कालेज में 408 के सापेक्ष 404 उपस्थित तथा 04 अनुपस्थित, महिला महाविद्यालय में 480 के सापेक्ष 472 उपस्थित तथा 08 अनुपस्थित, किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 792 के सापेक्ष 778 उपस्थित तथा 14 अनुपस्थित, तारा महिला इण्टर कालेज में 240 के सापेक्ष 234 उपस्थित तथा 06 अनुपस्थित रहे तथा आर्य कन्या इण्टर कालेज में 231 के सापेक्ष 227 उपस्थित तथा 04 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल 3279 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3212 उपस्थित तथा 67 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उपस्थित परीक्षार्थियों का प्रतिशत 97.96 रहा जबकि 2.04 प्रतिशत परीक्षार्थी अनपुपस्थित रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः