मिशन शक्ति 5.0 एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत जनपद में सघन जागरूकता अभियान संपन्न

मिशन शक्ति 5.0 एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत जनपद में सघन जागरूकता अभियान संपन्न

 

 

अम्बेडकरनगर।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित शासन की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0 एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया के कुशल निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

🔹 थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र के ग्राम जहीदपुर में एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं को जागरूक करते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई।

🔹 थाना बेवाना की मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मरक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

🔹 थाना सम्मनपुर क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के साथ-साथ साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा सतर्क रहने के उपाय बताए गए।

🔹 थाना आलापुर में महिलाओं को 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) आदि नंबरों की जानकारी देते हुए सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

🔹 थाना हंसवर क्षेत्र अंतर्गत श्रीमती सतमुन्निसा कन्या जूनियर हाई स्कूल में मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को मुख्यमंत्री द्वारा संचालित योजनाओं, उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर—1090, 1930, 1076, 181, 102, 108 एवं यूपी-112 के उपयोग की जानकारी दी गई।

इन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर त्वरित सहायता प्राप्त करें।

जनपद पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिससे समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।