महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। अयोध्याधाम के टेढ़ीबाजार वशिष्ठकुंठ स्थित रामजानकी जायसवाल मंदिर के पूर्वाचार्य महंत जगन्नाथ दास महाराज की पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संत-महंतों और श्रद्धालुओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
वर्तमान पीठाधीश्वर महंत श्याम सुंदर दास महाराज ने कहा कि मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष द्वितीया के अवसर पर आयोजित इस समारोह में गुरुदेव के व्यक्तित्व व कृतित्व को स्मरण किया गया। उन्होंने बताया कि महंत जगन्नाथ दास सरल, उदार तथा गौ व संत सेवी थे और उन्होंने आजीवन मठ व आश्रम के विकास के लिए कार्य किया। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए आश्रम में गौ, संत, विद्यार्थी और आगंतुक सेवा तथा परंपरागत उत्सव निरंतर जारी हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर श्रीमहंत रामनरेश दास, राजकुमार दास, पूर्व सांसद विनय कटियार, महंत अर्जुन दास, महंत जयराम दास वेदांती, महंत राम मिलन शरण, महंत मुकेश दास, महंत गणेशानंद दास और स्वामी गया शरण सहित अनेक संत-महंत व गणमान्यजन मौजूद रहे।






Views Today : 19021
Who's Online : 28