महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम। बेगमपुरा क्षेत्र स्थित ऋणमोचन चौराहा मस्जिद के पास मारुति नंदन मंदिर में स्वर्गीय श्री श्री 108 श्री स्वामी जयराम दास महाराज के वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन एवं प्रसाद वितरण किया गया।
इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और परंपरागत विधि-विधान संपन्न हुए, जिसके बाद श्रद्धालुओं व उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन शिष्य के रूप में महन्त विश्राम दास महाराज द्वारा किया गया। वहीं, दर्शनाभिलाषी के रूप में राधिकेश शास्त्री ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया।







Views Today : 16682
Who's Online : 19