महंत धु्रव भारती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोस्वामी कुमकुम भारती के साथ अनेक ग्राम प्रधान रालोद में शामिल
विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती से उतरेगी रालोद-ऐश्वर्यराज सिंह
बस्ती। मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल की बैठक प्रेस क्लब सभागार में प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्यराज सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बैठक में संगठन को पूर्वान्चल में मजबूत किये जाने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और पार्टी की भूमिका पर विचार किया गया। बैठक के दौरान अनेक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष एश्वर्य राज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, युवाओं को उनका अधिकार देने सहित अनेक सवालों को लेकर निरन्तर सक्रिय है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री जयन्त चौधरी संगठन की मजबूती को लेकर सक्रिय है। कहा कि रालोद आने वाले विधानसभा के चुनाव में पूरी मजबूती से उतरेगी। उन्होने कहा कि मजबूत संगठन से ही भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के संकल्प पूरे होंगे।
रालोद जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी, महासचिव सुनील पाण्डेय, उपाध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि संगठन को निरन्तर मजबूती दी जा रही है। प्रेस क्लब सभागार में हुई बैठक में गोस्वामी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य महंत धु्रव भारती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोस्वामी कुमकुम भारती, वीरेन्द्र कुमार ‘बब्लू’, अरुण चौधरी, अभिषेक यादव, ओमकार चौधरी, रमेश यादव, संतोष यादव, जितेंद्र कुमार के साथ ही अनेक ग्राम प्रधान और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग रालोद में शामिल हुये। बैठक में अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Views: 10

Views Today : 16683
Who's Online : 19