महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के अयोध्या आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ के नेतृत्व में अयोध्या विधानसभा कमेटी और महानगर कमेटी के नेताओं ने रायबरेली रोड स्थित मऊ शिवाला तिराहे पर उन्हें 51 किलो की विशाल माला पहनाकर अभिनंदन किया। पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, प्रदेश सचिव राम अचल यादव और जिला महासचिव स्वामीनाथ वर्मा शामिल रहे।इसके अलावा प्रवक्ता राकेश यादव, संजय यादव, जगन्नाथ यादव, विनोद कनौजिया, वीरेंद्र गौतम, आशीष वर्मा, जगदीश यादव, अश्वनी वर्मा, राजेश यादव, राजनाथ यादव, विनय यादव, मुकेश प्रधान, मन्नू यादव, राहुल यादव, बालकृष्ण मिश्रा और रमापति यादव समेत कई अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Views Today : 20308
Who's Online : 14