दिल्ली के राष्ट्रीय मंच पर चमके बस्ती के पांच सितारे, ‘ऋषि वशिष्ठ अस्त्र’ प्रोजेक्ट से दिखाया हुनर, मनीष मिश्रा ने दिलाया मंच
पहल संस्था के संस्थापक, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधानसभा बस्ती सदर के भावी प्रत्याशी मनीष मिश्रा के प्रयासों से बस्ती की प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, सावित्री विद्या विहार के पांच विद्यार्थियों ने दिल्ली में प्रस्तुत किया सैन्य सुरक्षा से जुड़ा मॉडल
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। पहल संस्था के संस्थापक, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधानसभा बस्ती सदर के भावी प्रत्याशी मनीष मिश्रा बस्ती की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने, युवाओं को आगे बढ़ाने और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि बस्ती की प्रतिभाओं को यदि उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले तो यहां के युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने बस्ती के होनहार विद्यार्थियों को दिल्ली के राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां सावित्री विद्या विहार के कक्षा 10 के पांच प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक मॉडल से जिले का नाम रोशन किया।
इन विद्यार्थियों ने ‘ऋषि वशिष्ठ अस्त्र’ एवं ‘वशिष्ठ यंत्र’ नामक सैन्य सुरक्षा से संबंधित प्रोजेक्ट तैयार कर अपनी वैज्ञानिक सोच, तकनीकी समझ और नवाचार की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने दिल्ली के साइंस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय मंच पर अपने मॉडल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों और पूरे बस्ती जनपद में उत्साह का माहौल है।
मनीष मिश्रा ने बस्ती की प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में पहले भी कई उल्लेखनीय पहल की हैं। भगवान श्रीराम के सोहर को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराने के प्रयास से लेकर बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने तक, उनका जोर बस्ती की पहचान को व्यापक स्तर पर स्थापित करने पर रहा है। उनका कहना है कि छोटे शहरों और गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बल्कि कई बच्चों को संसाधनों और सही मंच का इंतजार रहता है।
उन्होंने कहा कि बस्ती के बच्चों ने ‘ऋषि वशिष्ठ अस्त्र’ प्रोजेक्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम भारत मंडपम तक पहुंचाया है। ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज को एकजुट होकर प्रोत्साहन देना चाहिए, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़े और वे भविष्य में देश के लिए कुछ नया करने का संकल्प लें।
मनीष मिश्रा ने अपनी सामाजिक प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा, “मेरे लिए बस्ती मेरा परिवार है। यहां की माताओं-बहनों की चिंता, युवाओं के रोजगार और बच्चों के सपनों को पूरा करना मेरी पहली जिम्मेदारी है।” इसी संकल्प के तहत उन्होंने जरूरतमंद विधवा माताओं एवं बहनों को हर महीने 500 रुपये की आर्थिक सहायता देने की पहल की है। उन्होंने अपील की कि पात्र महिलाओं का विवरण 7011791185 पर व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजें, ताकि जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने कहा कि बस्ती की बंद चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में भी प्रयास जारी रखने की बात उन्होंने कही। उनका कहना है कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने से परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और युवाओं को अपने जिले में ही आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
बाबा बागेश्वर जी की कथा बस्ती में कराने को लेकर उन्होंने कहा कि कथा जरूर होगी, लेकिन उनकी प्राथमिकता पहले बस्ती में रोजगार लाना, जरूरतमंद परिवारों को सहारा देना, बेटियों का भविष्य संवारना और बच्चों के सपनों को उड़ान देना है।
बस्ती के पांच विद्यार्थियों की राष्ट्रीय मंच पर उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा उम्र और संसाधनों की मोहताज नहीं होती। सही अवसर और प्रोत्साहन मिले तो बस्ती के बच्चे भी देश के बड़े मंचों पर अपनी पहचान बना सकते हैं। मनीष मिश्रा की पहल इसी दिशा में एक सकारात्मक प्रयास के रूप में देखी जा रही है।







Views Today : 18822
Who's Online : 19