*यातायात माह के 26वें दिन चित्रकला प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने चित्रों से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश*
अम्बेडकर नगर।पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे यातायात माह के 26वें दिन प्रभारी निरीक्षक यातायात जयबहादुर यादव एवं उनकी टीम द्वारा डॉ. ए.के. पब्लिक स्कूल, अकबरपुर में यातायात जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि नाबालिगों को वाहन नहीं चलाना चाहिए और यातायात नियमों का पालन करने से अपनी और दूसरों की सुरक्षा होती है।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने चित्रों के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने का संदेश दिया। उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। सभी विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। अभियान के तहत आमजन को पम्पलेट वितरित कर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
*वाहन जाँच, चालान एवं शमन शुल्क का विवरण*
– 26.11.2026 को यातायात नियमों के उल्लंघन पर 715 वाहनों के चालान किए गए और 43 वाहनों के संबंध में ₹81,000 शमन शुल्क वसूल किया गया।
– 01.11.2026 से 26.11.2026 तक कुल 14,205 वाहनों के चालान किए गए। इनमें निर्धारित गति सीमा के उल्लंघन पर किए गए 3,655 चालान शामिल हैं। इस अवधि में 205 वाहनों के संबंध में ₹3,02,000 शमन शुल्क वसूल किया गया।
– अभियान के तहत 1,550 वाहन चालकों की जाँच की गई। इनमें 30 चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। उनके चालान किए गए और कुल ₹3,00,000 का जुर्माना लगाया गया।







Views Today : 18824
Who's Online : 19