*विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के क्रम में मतदान कार्मिकों के डेटाबेस फीडिंग हेतु प्रशिक्षण आयोजित*
*EPDS एप्लीकेशन पर डाटा फीडिंग में शुद्धता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश*
अम्बेडकरनगर 26 नवम्बर, 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का डेटाबेस EPDS एप्लीकेशन पर ऑनलाइन फीड किए जाने के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में संबंधित विभागों के कंप्यूटर ऑपरेटर एवं स्थापना सहायकों को निर्धारित प्रारूप में मतदान कार्मिकों का डाटा ऑनलाइन फीड करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभाग निर्धारित समयसीमा में डाटा फीडिंग का कार्य पूर्ण करें तथा डाटा की शुद्धता एवं पूर्णता सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्धारित प्रारूप पर आगामी दो दिवस के अंदर अवशेष सभी विभागाध्यक्षों को डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।







Views Today : 18820
Who's Online : 19