महमाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर में सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 24 अप्रैल को
अम्बेडकर नगर।महमाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर में दिनांक 24 अप्रैल को सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रातः 7 बजे किया गया। यह टूर्नामेंट 27 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न टीमों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया जा रहा है।
यह आयोजन पावर कॉरपोरेशन के साथ मिलकर *लोकसभा सांसद लालजी वर्मा द्वारा प्रायोजित है,* जिसमें महमाया मेडिकल कॉलेज का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम हमारे माननीय प्राचार्य प्रो *. मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। आयोजन में डॉ. बृजेश कुमार (अध्यक्ष, स्पोर्ट्स कमेटी), डॉ. मनोज गुप्ता (सचिव, स्पोर्ट्स कमेटी) एवं सीएमएस डॉ. अमित पटेल* की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*आयोजन समिति के सदस्य डॉ. चंद्रभान, डॉ. साजन देव एवं डॉ. अमोद कुमार द्वारा समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई,* जिससे उद्घाटन कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह टूर्नामेंट खेल भावना, टीमवर्क एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का एक सराहनीय प्रयास है।