अयोध्या के दिग्गज संतों की उपस्थिति में संपन्न हुआ भव्य चादर विधि समारोह
महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। लक्ष्मण घाट स्थित प्रतिष्ठित श्री राम जानकी मंदिर, वेदांती कुटिया में परंपराओं के अनुसार नए महंत की नियुक्ति का कार्य संपन्न हुआ। पूर्व महंत बाबू लाल दास जी के साकेत वास (निधन) के उपरांत, संपूर्ण संत समाज ने सर्वसम्मति से उनके सुयोग्य शिष्य अमित कुमार दास को मंदिर का नया महंत नियुक्त किया है। वसीयत और गुरु-शिष्य परंपरा का पालन ज्ञात हो कि पूर्व महंत बाबू लाल दास जी ने अपने जीवनकाल में ही अपनी योग साधना और दूरदर्शिता से अपने शिष्य अमित कुमार दास के पक्ष में वसीयत लिख दी थी। गुरु की उसी इच्छा और मर्यादा का सम्मान करते हुए समस्त संत समाज ने उन्हें गद्दी पर आसीन किया। समारोह में उमड़ा दिग्गज संतों का जमावड़ा
महंती समारोह के अवसर पर अयोध्या के लगभग सभी प्रमुख पीठों के पीठाधीश्वर और महंत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित विभूतियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। महंत कमलनयन दास (छोटी छावनी) महंत अवध किशोर दास (हनुमत सदन) महंत एम.बी. दास महंत राम कुमार दास (सरपंच, हनुमान गढ़ी) अधिकारी राजकुमार दास (जानकी घाट राम बल्लभा कुंज) नागा राम लखन दास
महंत रामदास (करतालिया आश्रम)
महंत रामभद्र दास महंत अंजनी शरण महंत मैथिली रमण शरण (पीठाधीश्वर, लक्ष्मण किला)
महंत मिथिलेश नंदनी शरण (पीठाधीश्वर, हनुमत निवास)
संतों का आशीर्वाद समारोह के दौरान उपस्थित सैकड़ों संतों ने नए महंत अमित कुमार दास को तिलक लगाकर और चादर ओढ़ाकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। संतों ने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त महंत अपने गुरु की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंदिर की व्यवस्था और सेवा कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करेंगे ।गुरु-शिष्य परंपरा ही अयोध्या की असली पूंजी है। अमित कुमार दास जी के नेतृत्व में वेदांती कुटिया अपनी सात्विक परंपराओं का निर्वहन करती रहेगी।