जिला मुख्यायुक्त, जिला सचिव प्रादेशिक कार्यक्रम में जनपद का किया प्रतिनिधित्व
बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय गोल मार्केट महानगर लखनऊ के तत्वावधान में पायनियर मान्टेसरी इण्टर कालेज विकास नगर लखनऊ के सभागार में आयोजित जिला मुख्यायुक्त व सचिव प्रादेशिक कार्यक्रम में जिला मुख्यायुक्त प्रतिनिधि के रूप में डॉ हरेंद्र प्रताप सिंह व जिला सचिव भारत स्काउट गाइड बस्ती के रूप में डॉ कुलदीप सिंह ने जनपद बस्ती का प्रतिनिधित्व किया, उल्लेखनीय है कि वार्षिक लक्ष्य की समीक्षा बैठक प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था, बैठक को संबोधित करते हुए प्रादेशिक मुख्यायुक्त ने कहा कि हमें वर्ष 2026-27 के लक्ष्य को शतप्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य लेकर और ठोस कार्ययोजना के तहत कार्य करना है, इस दौरान संगठनात्मक एवं प्रशिक्षणात्मक कार्यक्रमों में संख्यात्मक एवं गुणात्मक सुधार, आर्थिक सुदृढ़ीकरण हेतु सुझाव, जिला कार्यालय के सुदृढ़ीकरण हेतु सुझाव, स्काउट गाइड की विजिबिलिटी बढ़ाने हेतु सुझाव आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, प्रादेशिक आयुक्त राजेश मिश्रा, प्रादेशिक आयुक्त गाइड ललिता प्रदीप, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अदनान हासमी, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सितारा त्यागी, प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट नौशाद अली सिद्दीकी, प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड रविन्दर कौर सोखी आदि ने अपने विचार रखे, सभी ने शीतलाखेत में होने वाले सभी आयोजनों में जनपदों के प्रतिभागिता की प्रतिबद्धता दुहराई।