ऋण आवेदन पत्र आनलाईन करने की अन्तिम तिथि 31 जून 

ऋण आवेदन पत्र आनलाईन करने की अन्तिम तिथि 31 जून

अम्बेडकरनगर।उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में बैंकों से आर्थिक सहायता प्राप्त कर उद्योग स्थापित करने हेतु इच्छुक ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों को लाभान्वित किया जाता है। जिसमें योजना के अन्तर्गत सामान्य वर्ग के उद्यमियों द्वारा प्रोजेक्ट लागत का 10 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति/जन जाति/महिला/ विकलांग /अल्पसंख्यक/भूतपूर्व सैनिक वर्ग के उद्यमियों को प्रोजेक्ट लागत का 5 प्रतिशत अंशदान स्वयं लगाना होता है। इस योजना के अन्तर्गत रू0 10.00 लाख तक के प्रोजेक्ट सम्मिलित किये जाते हैं। सामान्य वर्ग के उद्यमियों को बैंक ऋण पर 04 प्रतिशत ब्याज एवं आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, महिला, भूतपूर्व सैनिक एवं विकलांग) को पूंजीगत धनराशि (मशीनरी मद) पर बोर्ड द्वारा सम्पूर्ण ब्याज उपादान के रूप में वहन किया जाता है। आवेदन पत्र आनलाईन https://mmgrykhadi. upsdc.gov.in/ पर कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय साबुन वाली गली अकबरपुर, अम्बेडकरनगर में सम्पर्क किया जा सकता है। ऋण आवेदन पत्र आनलाईन करने की अन्तिम तिथि दिनांक 31.06.2026 निर्धारित की जाती है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025 26 हेतु इकाई सं० 11 एवं धनराशि रू0 55.00 लाख का लक्ष्य विभाग स्वर से प्राप्त हुआ है।