दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल व यूरो किड्स में धूमधाम से मनी बैसाखी, बच्चों ने बिखेरा रंगारंग जलवा
बस्ती के पचपेड़िया रोड स्थित दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल और यूरो किड्स में बैसाखी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एम.डी. अमर मणि पांडेय जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को खालसा पंथ की स्थापना और बैसाखी के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया और उन्हें अपनी परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।
प्रिंसिपल श्रीमती अर्चना पाण्डेय ने कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व करते हुए शिक्षा और अनुशासन के संतुलन पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ त्योहारों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
एकेडमिक इंचार्ज दिव्या पाठक जी के मार्गदर्शन में बच्चों के लिए ‘ह्यूरेका’ आधारित थीम गतिविधियां, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी तथा भांगड़ा-गिद्दा जैसे पारंपरिक नृत्यों का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
वाइस प्रिंसिपल दिनेश त्रिपाठी जी ने शिक्षकों और छात्रों के बीच बेहतर समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम की सफलता में शिक्षकों की अहम भूमिका रही। नीलम चौधरी, लक्ष्मी वर्मा, रिचिका सिंह, आराध्या सिंह, सुमन गुप्ता, संजू सिंह, आकांक्षा मिश्रा, अयाज अहमद, अभिनव प्रजापति, नंदिनी गाडिया, आफताब अहमद, अभिषेक वर्मा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, प्रिया पांडेय और प्रीति मिश्रा ने बच्चों को लोकगीतों और नृत्य की बेहतरीन तैयारी कराई। अन्य स्टाफ सदस्यों ने मंच संचालन और व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाला।
स्कूल परिसर को पीले फूलों और पारंपरिक सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। पंजाबी परिधान में सजे छोटे बच्चे कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। अंत में मिठाई और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।