सहायक प्राध्यापक पुनर्परीक्षा 18 व 19 अप्रैल को, छह जनपदों में 53 परीक्षा केंद्र निर्धारित

लखनऊ:उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक (विज्ञापन संख्या-51) चयन पुनर्परीक्षा का आयोजन 18 एवं 19 अप्रैल 2026 को प्रदेश के छह जनपद— आगरा ,मेरठ लखनऊ ,प्रयागराज ,गोरखपुर  एवं Varanasi में प्रस्तावित 53 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 18 एवं 19 अप्रैल को विभिन्न विषयों के लिए तिथि एवं पाली के अनुसार आयोजित की जाएगी, जिसमें कला, विज्ञान, वाणिज्य, भाषा एवं अन्य विषयों के अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि परीक्षा केंद्र से संबंधित जनपद की अग्रिम सूचना 08 अप्रैल 2026 से आयोग के आधिकारिक जालस्थल पर उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी जालस्थल पर उपलब्ध संबंधित कड़ी के माध्यम से अपनी आवश्यक विवरण भरकर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अग्रिम सूचना प्रवेश पत्र नहीं है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 अप्रैल 2026 से जालस्थल पर उपलब्ध होगा, जिसे प्राप्त करना अनिवार्य होगा। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी

————