बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें -अरुण यादव

मुंडेरवा। कन्या प्राथमिक विद्यालय मुंडेरवा पर मंगलवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के कक्षा पांच की छात्राएं रेहनुमा, सुनीता, नूर अफसा, रागिनी ने देश भक्ति एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर संमा बांध दिया।बच्चों के कार्यक्रम की सभी अतिथियों ने सराहना किया। कार्यक्रम के दौरान सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। तथा कक्षा 5 के छात्रों में पुरस्कार भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि नि:संदेह कन्या प्राथमिक विद्यालय मुंडेरवा के शिक्षकों द्वारा बच्चों कों काबिले तारीफ शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समय से पुस्तके उपलब्ध कराई जा रही हैं जिसके परिणाम स्वरुप ही आज के परिवेश में सरकारी विद्यालयों में नामांकन आधिकाधिक हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के समग्र विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज जहां एक तरफ बच्चों को पौष्टिक भोजन परिषदीय विद्यालयों में प्रदान किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों द्वारा नियमित आधुनिक टेक्नोलॉजी से ज्ञान प्रदान किया जा रहा हैं। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत मुंडेरवा के सभासद अनिल शुक्ल ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ सभी जन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा समय-समय पर निपुण लक्ष्य के माध्यम से बच्चों का प्रत्येक माह बौद्धिक स्तर का परीक्षण किया जा रहा है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि डीबीटी के माध्यम से सभी बच्चों को ड्रेस बैग,जूता मोजा परिषदीय विद्यालयों में नि:शुल्क प्राप्त हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा सर्वाधिक योग्य शिक्षकों की नियुक्ति परिषदीय विद्यालयों में की गई है और आज के परिवेश में गुणवत्ता युक्त शिक्षण परिषदीय शिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरुण यादव ने कहा कि आज के परिवेश में अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वह नियमित बच्चों को विद्यालय भेजें। तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कक्षा 5 उत्तीर्ण होने वाले बच्चे अति शीघ्र कक्षा 6 में अपना नामांकन करा लें। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाकांत शुक्ल ने कहा कि अभिभावकों की यह जिम्मेदारी है कि वह नियमित रूप बच्चों के गृह कार्य पर ध्यान दें। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के नियमित न आने से शैक्षिक गतिविधियों में रुकावट उत्पन्न होती है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को यह भी अपील किया कि अपने आसपास के बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में ही कराए। कार्यक्रम का सफल संचालन सतीश यादव ने किया।इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष हृदय विकास पांडे, मंत्री मोहम्मद असलम, कोषाध्यक्ष मक्खनलाल, नोडल शिक्षक ओमप्रकाश विश्वकर्मा, आलोक नाथ वर्मा, दुर्गेश सोनी, सुभाष चंद्र, योगेंद्र सिंह, श्रीमती छाया जायसवाल, श्रीमती उर्मिला,प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिव वचन सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।