अयोध्या व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा भाजपा महामंत्री और व्यापारी नेता अश्वनी गुप्ता का किया गया भव्य स्वागत

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में आज अयोध्या व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भाजपा अयोध्या मंडल के महामंत्री व्यापारी नेता अश्वनी गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, पार्षद नन्द लाल गुप्ता, राम अचल गुप्ता,समाजसेवी रितेश दास और महामंत्री एवं उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने व्यापारी नेता अश्वनी गुप्ता का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया।
इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी नेता अश्वनी गुप्ता संगठन के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनका समाज एवं व्यापारिक वर्ग के प्रति विशेष योगदान रहा है।
व्यापारी नेताअश्वनी गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों का सम्मान और सहयोग उनके लिए सदैव प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।