अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट – टांडा सीमेंट वर्क्स द्वारा “नो व्हीकल डे” मनाया गया
*अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट टांडा सीमेंट वर्क्स द्वारा ” नो व्हीकल डे” छोटा कदम, बड़ा प्रभाव*
–
अम्बेडकरनगर टांडा।वर्तमान में उत्पन्न वैश्विक ईंधन संकट को दृष्टिगत रखते हुए तथा स्वास्थ्य, सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट – टांडा सीमेंट वर्क्स द्वारा “नो व्हीकल डे” मनाया गया।
इस अवसर पर सभी कर्मचारि प्रातः 8:30 बजे कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर के पास एकत्रित होकर वहाँ से पैदल और साइकिल द्वारा कारखाना स्थित अपने-अपने कार्यस्थलों हेतु प्रस्थान किए।
यूनिट हेड नागेश उपाध्याय ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ईंधन की बचत के साथ-साथ वायु प्रदूषण को कम करना एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। यह सामूहिक प्रयास न केवल पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है, बल्कि समाज के समक्ष जिम्मेदार नागरिकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।
इस पहल में आत्मानंद पांडे, सौरव मिश्रा, उमेश राठौर, कुलदीप कुमार. मनोज मिश्रा, ललित सिंह, तनु शर्मा,अवधेश राय, देवेंद्र चौहान. प्रीति कुमारी, सुनील चौहान, अभय शुक्ला, सुदीप पांडे, मनोज साह, बिंदुसार मौर्य, कमल मोहन सिंह, मोतीलाल कुशवाहा, कृष्ण सिंह, अशोक कुमार, आरपी सोनी, समेत पचासो की संख्या में संख्या मे कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी के साथ कारखाना पहुंचने के बाद एचआर हेड करुणा करण तिवारी ने इस पहल में प्रतिभाग किए जाने एवं सफल बनाने हेतु सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यबाद ज्ञापित किया एवं सभी से यह अनुरोध किया कि जो पैदल आ जा सकते हैं वह इसे जारी रखें तथा जिनको इसमें असुविधा होती है वह कम से कम सप्ताह में 1 दिन शनिवार को बिना वाहन के प्लांट तक साइकिल से अथवा पैदल आने का कष्ट करें।