खलीलाबाद: सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए सत्र की तैयारियां पूरी, रजिस्ट्रेशन के लिए उमड़ी अभिभावकों की भारी भीड़
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए सत्र को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहाँ लोग अपने बच्चों का भविष्य संवारने के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 2 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की जोरदार शुरुआत की जाएगी। इसके लिए विद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने अपील की है कि जिन पुराने छात्रों ने अभी तक अपना रिन्यूअल नहीं कराया है और जो नए छात्र प्रवेश लेना चाहते हैं, वे समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करा लें ताकि पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सके।सूर्या ग्रुप के शिक्षक छात्र-छात्राओं को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी और प्रोजेक्टर जैसे आधुनिक माध्यमों से पढ़ाई कराई जा रही है, जिससे छात्र तकनीकी रूप से भी दक्ष हो सकें।विद्यालय परिवार ने इस वर्ष भी एक बड़ी घोषणा की है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10वीं पास कर 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि सूर्या ग्रुप का मुख्य उद्देश्य छात्रों को केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उन्हें एक बेहतर और संस्कारयुक्त वातावरण प्रदान करना है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों का सर्वांगीण विकास ही विद्यालय परिवार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।