मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने नेदूला चौराहे पर ‘मंगलम मोटर्स’ का भव्य उद्घाटन किया
युवाओं के स्वरोजगार से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल
जितेन्द्र पाठक
खलीलाबाद, संतकबीरनगर: खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के नेदूला चौराहे पर आज ‘मंगलम मोटर्स कार बाजार’ का भव्य उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी उपस्थित रहे, जिन्होंने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं का स्वरोजगार और उद्यमिता की ओर बढ़ता कदम न केवल उनके परिवार को सशक्त बनाता है, बल्कि पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘मंगलम मोटर्स’ अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से क्षेत्रवासियों का भरोसा जीतते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने प्रतिष्ठान के संचालक रवि राय और उनकी पूरी टीम को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति करे और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करे।
उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस नए प्रतिष्ठान के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।