जनपद के चार लोग बने रोड सेफ्टी ब्राण्ड अम्बेसडर
(कुलदीप सिंह, मंगलेश, नंदिनी, गरिमा को रोड सेफ्टी ब्राण्ड अम्बेसडर का दायित्व)
बस्ती। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा संवाद कार्यशाला में आयुक्त उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग डॉ किंजल सिंह की अगुवाई में सड़क सुरक्षा संवाद कार्यशाला के अंतर्गत भारत स्काउट गाइड प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार की पहल पर प्रत्येक जनपद से चार प्रशिक्षको को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया जो जनपदों में रोड सेफ्टी ब्राण्ड अम्बेसडर के रूप में कार्य करेंगे और परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए लोगों को जागरूक व प्रशिक्षित करने का कार्य करेंगे जिसकी घोषणा परिवहन विभाग द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सड़क सुरक्षा संवाद कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री माननीय दयाशंकर सिंह ने किया कहा कि दुर्घटना में कमी लाने का हम मिलकर काम करेंगे, जनपद बस्ती से लीडर ट्रेनर स्काउट कुलदीप सिंह, ट्रेंनिग कॉन्सलर विमलेश, नंदिनी, गरिमा को ब्राण्ड अम्बेसडर बनाया गया है, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के तत्वावधान में कार्यशाला में युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने का संकल्प लिया गया, जनपद के चार लोगों को ब्राण्ड अम्बेसडर बनाये जाने पर संजय सिंह जिला मुख्यायुक्त, जिला विद्यालय निरीक्षक, अनूप कुमार तिवारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह एडल्ट रिसोर्स आयुक्त स्काउट, डॉ सुरभि सिंह एडल्ट रिसोर्स आयुक्त गाइड, हरिराम वंसल जिला आयुक्त स्काउट, संधिला चौधरी जिला आयुक्त गाइड, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती राकेश कुमार सैनी, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, संयुक्त सचिव डॉ अपर्णा भारद्वाज, लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय, सहायक लीडर ट्रेनर प्रताप शंकर पाण्डेय आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।