कुदरहा, बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को ब्लाक सभागार में नव विवाहिताओं को अवशेष सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें 36 लाभार्थियों को सामग्री किट सौपा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे व एडीओ आईएसबी देवेंद्र प्रसाद यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि अनिल दुबे ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है। आर्थिक व कमजोर वर्ग की बेटियों के हाथ पीला करने में सबसे बड़ा योगदान है। पहले शादी में मां-बाप बहुत चिंतित रहते थे लेकिन भाजपा सरकार ने सभी के चिंता को दूर कर दिया। प्रत्येक मां-बाप अपने बेटियों के शादी में जो सामान देते है वह सब मुहैया कराया जा रहा है।
एडीओ समाज कल्याण अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि सामूहिक विवाह में 36 नव विवाहिताओं को कुछ सामान देने के लिए अवशेष रह गया था। जो अब दिया जा रहा है। इसमें गैस चूल्हा, मिक्शर व कैशरोल सामिल है। कार्यक्रम का संचालन सीएम फेलो आनंद सोनी ने किया।
मौके पर ग्राम प्रधान रमेश चौधरी, पंकज पांडेय, इंद्र कुमार चौधरी, राजेश यादव, रामप्रकाश यादव, राधा गुप्ता, सुंदरी, बेबी, रीति, अंतिमा, शिल्पा, कविता, सुमन सहित तमाम नव बधू मौजूद रही।
Post Views: 24