राम कथा के आयोजन में निकाली गई भव्य शोभा कलश यात्रा

राम कथा के आयोजन में निकाली गई भव्य शोभा कलश यात्रा

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

दुर्गागंज/प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सभा देवगढ़ कमसिन में प्रधान कृष्ण प्रताप सिंह जी के निज निवास पर भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चंद्र जी की कथा का आयोजन किया गया है। कथा प्रारंभ होने से पूर्व ग्राम नगर में कथा के आयोजन कर्ता कृष्ण प्रताप सिंह जी के निज निवास से भव्य शोभा कलश यात्रा राम कथा के उपलक्ष में निकाली गई। शोभा कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर होते हुए जय मां कमासिन माता मंदिर में जाकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में नारी शक्ति, पुरुष और बच्चे उत्साह के साथ जय श्री राम, जय महावीर हनुमान, माता जानकी की जय , ग्राम देवता की जय आदि गगनभेदी जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। शोभा कलस यात्रा में मुख्य यजमान बाबू बच्चा सिंह रहे शोभा कलस यात्रा का कार्यक्रम पप्पू सिंह, सुरेंद्र सिंह के सहयोग से सफल बनाया गया। वहीं शोभा कलस यात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित रहे रणवीर सिंह कोटेदार, तेज बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान अशोक सिंह ,अंकित सिंह, पत्रकार अखिलेश सिंह, सुरेश सिंह, नन्हे सिंह, रिंकू सिंह, सत्यम सिंह, रवि धुरिया, आशीष शर्मा, पवन तिवारी, दिनेश सिंह, मनोज जायसवाल, पप्पू धुरिया, अभिषेक सिंह, सीताराम पटेल, तथा सैकड़ो की संख्या में ग्राम वासी शामिल रहे। प्रधान जी ने सबका आभार व्यक्त करते हुए पांच दिवसीय राम कथा में भाग लेने का अनुरोध समस्त ग्राम वासियों से किया।