हमें अपनी संस्कृति, राष्ट्र और धर्म पर गर्व है : सौरभ पाण्डेय 

हमें अपनी संस्कृति, राष्ट्र और धर्म पर गर्व है : सौरभ पाण्डेय

 

नववर्ष के प्रतिपदा उत्सव पर आयोजित हुआ पथ संचलन

 

कुंडा नगर में हुआ पथ संचलन

नगर में हुआ भव्य स्वागत

 

कुंडा प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुंडा द्वारा कुंडा में नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ सौरभ पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक पांडेय और संचालन जिला कार्यवाह अजय ने किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डा0 सौरभ पाण्डेय ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति, राष्ट्र और धर्म पर गर्व करना चाहिए हमारा सौभाग्य है कि हम सब संघ के स्वयंसेवक हैं। और हमारा जन्म भारत भूमि में हुआ है। आद्य सर संघचालक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार स का जन्मदिन भी है| जिन्होंने संघ जैसे संगठन की स्थापना कर हिंदू समाज को एकजुट करने का कार्य किया है| डॉक्टर सौरभ पांडेय ने कहा कि आज के दिन नव वर्ष का आरंभ होता है |नव वर्ष नई चेतना और प्रकृति के साथ समन्वय स्थापित करने का समय है |हमें अपने संस्कृति पर गर्व होना चाहिए और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण भाव से अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए| इस अवसर पर कुंडा नगर में पथ संचालन हुआ | सैकड़ो की संख्या में उपस्थित स्वयंसेवक बंधुवों पर इस अवसर पर स्थान स्थान पर पुष्प वर्ष भी हुई| कार्यक्रम में जिला प्रचारक सूरज, अशोक जी नगर संघ चालक,सह जिला कार्यवाह शिवम, विभाग सेवा प्रमुख विनोद, धर्मजागरण प्रमुख रामकृष्ण,शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, हरि ओम मिश्र, राजन मिश्र, भूपेन्द्र पाण्डेय,उदय शंकर पाण्डेय, अंकित मिश्र,मुनीश,भानू, अम्बुज, विशाल, सौरभ, अनिल, उमा लाल तिवारी सहित सैंकड़ो संघ के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।