घरेलू गैस के लिये हेल्प लाइन जारी करे प्रशासन-महेन्द्र श्रीवास्तव

घरेलू गैस के लिये हेल्प लाइन जारी करे प्रशासन-महेन्द्र श्रीवास्तव
बस्ती। कांग्रेस आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वान्चल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने देश में ऊर्जा संकट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि घरेलू गैस संकट के लिये कांग्रेस नहीं केन्द्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार है। अभी तक सरकार ने स्पष्ट नहीं किया कि अमेरिका, इजराइल और ईरान युद्ध में भारत किसके साथ है। कहा कि बस्ती में भी प्रशासन द्वारा दावा किया जा रहा है कि जनपद में घरेलू गैस का कोई संकट नहीं है किन्तु लोग लम्बी कतारों में गैस के लिये इंतजार करने को मजबूर है। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी और जिलापूर्ति अधिकारी को आंकड़ो के साथ जनता का विश्वास जीतना होगा और उपभोक्ताओं के लिये हेल्प लाइन जारी किया जाय।
कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कार्मशियल गैस न मिलने के कारण ठेला, चाट, फुलकी लगाने वाली अनेक  दुकानें बंद है।  घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमत में 115 रुपये की वृद्धि करके सरकार ने देश की जनता पर बोझ लादने के साथ ही मंहगाई को और बढा दिया है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले तो सरकार ने कहा कि अमेरिका, इजराइल, ईरान युद्ध का भारत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, ईधन का पर्याप्त भण्डार मौजूद है, बाद में जनता की मजबूरी समझे बिना घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 60 रुपये करके मुश्किलें बढा दी।  कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई घटाने का वायदा किया था किन्तु भाजपा की सरकार में गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। सरकार को जबाब देना ही होगा। जनता इसका आने वाले चुनावों में हिसाब लेगी।