राज्य सभा सांसद अमर पाल के प्रयास से भयहरणनाथ धाम में बनेगा कंवेंसन सेंटर
सामुदायिक कार्यक्रम व अयोजनों के लिए होगी सुविधा
प्रतापगढ. प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में राज्य सभा सांसद के प्रयास से कंवेंसन सेंटर बनाये जाने हेतु 1 करोड़ 41 लाख की योजना प्रस्तावित की है. नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव व भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह व राजस्व विभाग की टीम ने प्रमुख लोगो के साथ कार्यदाई संस्था आवास विकास के अभियंताओं को सेंटर के निर्माण हेतु स्थान चिंहित कराया. इस सेंटर के बनने से धाम व क्षेत्रीय समाज को सीधे लाभ की संभावना है.
यह जानकारी देते हुए धाम के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि हम सभी की माँग व यहाँ की जरूरत के दृष्टिगत राज्य सभा सांसद को उनके प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने अवगत कराया जिस पर मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद जी ने त्वरित आर्थिक विकास योजना से कंवेंसन सेंटर को भयहरणनाथ धाम में प्रस्तावित किया है. पर्यटन विभाग द्वारा बने सुलभ शौचालय व पर्यटक हाल के पास धाम के उत्तरी पूर्वी परिसर में प्रबन्ध संस्थान, नगर पंचायत व राजस्व विभाग के प्रतिनिधियों ने स्थल का चयन संयुक्त रूप से किया. वहीं तय हुआ कि पूर्व निर्माण यथावत बने रहेंगे जिस पर जे ई आवास विकास अनूप् कुमार ने 30 गुने 30 मीटर का स्थान चिन्हांकित किया. सभी ने कंवेंसन सेंटर के निर्माण को लेकर खुशी जाहिर करते हुए सांसद अमर पाल जी के प्रति आभार जताया.