समाज के सुदृढ़ीकरण में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रो सुनीता तिवारी

समाज के सुदृढ़ीकरण में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रो सुनीता तिवारी

बस्ती । महिला पी जी कॉलेज बस्ती में राष्ट्रीय में सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर के सप्तम दिवस में आज प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओ द्वारा साक्षरता अभियान के रैली निकाली गई, द्वितीय सत्र बौद्धिक सत्र में समाज के सुदृढ़ीकरण में शिक्षा की भूमिका विषय पर संगोष्ठी और राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि महिला पी जी कॉलेज में की प्राचार्या शिक्षाविद प्रो सुनीता तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के सुदृढ़ीकरण में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण है, सरकार भी महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है। कमजोर वर्ग की छात्राओं हेतु नि शुल्क सिविल सेवाओं की कोचिंग, महिलाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण सरकार प्रदान कर रही है। प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप शिक्षा प्रदान करना हमारा प्रयास रहता है जिससे छात्राओं के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास हो सके, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ कमलेश कुमारी पाण्डेय ने सात दिवसीय विशेष शिविर प्रत्येक दिवस की आख्या प्रस्तुत किया, एवं आभार ज्ञापन प्रख्यात समाजशास्त्री डॉ रघुवर पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ सीमा सिंह, डॉ सुधा त्रिपाठी,डॉ स्मिता सिंह, डॉ सुहासिनी सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती नेहा परवीन, डॉ संतोष यदुवंशी,डॉ प्रियंका मिश्रा,डॉ नेहा श्रीवास्तव, डॉ मोनी पाण्डेय, श्रीमती पूनम यादव,सूर्या उपाध्याय सहित महाविद्यालय की छात्राए उपस्थित रहीं।