बसखारी श्री सिधेश्वर धाम पर श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

बसखारी श्री सिधेश्वर धाम पर श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

 

वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को भले ही दौलत बंगला कार न दें उसे दें तो केवल संस्कार दें– श्याम बाबू

 

 

अम्बेडकर नगर। बसखारी श्री सिधेश्वर धाम पर 11 दिवसीय चल रहे अनुष्ठान में 9 दिवसीय श्रीराम कथा और फिर भंडारे का आयोजन दिन पे दिन लोगो को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है लगातार इसके प्रचार प्रसार को समिति के लोगो ने किया।

कथा के तीसरे दिवस कथा व्यास डॉ0 चंद्रांशु महाराज ने बड़ी संख्या मेंवो उपस्थित श्रोताओं को बताया कि हम सबको अपने ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास को रखना चाहिए इससे हमारे दुख के दिन बड़ी आसानी से कट जाता है और हम जान नही पाते।

उन्होंने कहा कि रामजी के पुरे परिवार का चरित्र देखा जाय कि किस तरह चक्रवर्ती सम्राट की कुर्सी गेंद की तरह इधर से उधर और उधर इधर लुढ़काया जा रहा है और एक हम है थोड़ी सी जायदाद थोड़ी सी ऐश्वर्य के लिए ना जाने किस हद तक गिर जातें है आज समाज को रामजी के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि कैसे उन्होंने समाज के लिए एक कुर्सी को ठुकराई समाज के दुख को दूर कर रावण जैसे अहंकारी का वध कर समाज को एक रहने का संदेश दिया। हम सबको अपने देश धर्म समाज के लिए सजग प्रहरी की भूमिका निभानी होगी तभी हम मनाव से महामानव बनने की यात्रा पूरी कर पाएंगे।

मंच का संचालन करते हुए श्याम बाबू ने कहा कि हमको चाहिए अपनी बर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को भले ही दौलत बंगला कार न दें उसे दें तो केवल संस्कार दें

क्योंकि हमारे बच्चों के अंदर संस्कार होगा तो इस सब चीजों की व्यवस्था कर लेगा और बुढ़ापे में जिस प्यार और सहयोग की उम्मीद हम अपने बच्चों से करते है उस पर वो खरा उतरेंगे। और अगर ऐसे हमने नही किया तो दुनिया की कोई शक्ति हमे वृद्धाश्रम में जाने रोक नही सकता।

धाम के महंत स्वामी कृष्णन दास ने सभी भक्तजनों से आग्रह किया कि यह अनुष्ठान छेत्र की भलाई और उन्नति के लिए किया गया है इसमे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर अपने और छेत्र को खुशहाल रखने में सहयोगी बने।

कार्यकम में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र ग्राम प्रधान लखनपुर,प्रदीप सिंह प्रधान साबुकपुर, कुलदीप सिंह पूर्व प्रधान,वीरेंद्र निषाद,राजेन्द्र जायसवाल,ऋषभ जायसवाल,अमन,पीयूष उपाधयाय, राम केदार यादव,बाबू बच्चा सिंह,राजू गुप्ता,विकास पांडे,कमलेश साहू,गगन मौर्या, सर्वेश सिंह,लालजी यादव,आचार्य अर्जुन,राम प्रसाद सोनकर,राजितराम यादव,सूरज पांडे, रूपेश सिंह,सन्तोष खत्री,दिलीप सोनी,महेंद्र जायसवाल,लखनऊ से डॉ0 माया राजपूत सहित सैकड़ों लोगों की उपास्थिति रही।