स्वस्थ शरीर अमूल्य निधि: डा० पंकज सिंह
बस्ती। महिला पी जी कॉलेज बस्ती में प्रचार्या प्रो सुनीता तिवारी के मार्ग दर्शन में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पंचम दिवस पर आज प्रथम सत्र में नशा उन्मूलन पर जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई , रैली के नगर पालिका परिषद बस्ती वार्ड तुर्कहिया के सभासद मो इद्रीस ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया,इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय तुर्कहिया की प्रधानाचार्य और शिक्षक उपस्थित हूं। जन जागरूकता रैली में स्वयं सेविकाओं ने तुर्कहिया मोहल्ला में रैली के।माध्यम से सघन अभियान चलाया। तत्पश्चात रैली गांधी नगर, तुर्कहिया,टाउन क्लब, रामेश्वर पूरी, कंपनी बाग तक निकली है।
द्वितीय सत्र में बौद्धिक सत्र के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्ती जनपद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ पंकज सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर गुरु वशिष्ठ स्वायत्तशासी राजकीय मेडिकल कालेज बस्ती ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत डॉ रघुवर पाण्डेय ने किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर पंकज सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दैनिक जीवन में तनाव,परीक्षा का तनाव, सकारात्मक और सृजनात्मक सोच अपनाकर दूर करे, क्योंकि स्वास्थ्य शरीर जीवन की अमूल्य निधि है। मानव स्वास्थ्य से देश और समाज की प्रगति को गति प्रदान होती है। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं ने अपनी-अपनी समस्याएं डॉक्टर पंकज सिंह को बताई जिसका बहुत ही प्रभावशाली समाधान काउंसलिंग डॉ पंकज सिंह द्वारा दिया गया। इस अवसर पर डॉ पंकज सिंह ने जीवन में स्वस्थ रहने के तरीकों को विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ कमलेश कुमारी पाण्डेय एवं आभार ज्ञापन प्रख्यात डॉ रघुवर पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ सीमा सिंह, डॉ वीना सिंह, डॉ स्मिता सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती नेहा परवीन, डॉ संतोष यदुवंशी, डॉ प्रियंका मिश्रा,पूनम यादव,नेहा श्रीवास्तव, मोनी पाण्डेय सूर्या उपाध्याय,तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं।