जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘श्री राम कथा महोत्सव’ के लिए दिया आमंत्रण

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह एवं उनके पति व समाजसेवी आलोक कुमार सिंह ‘रोहित’ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी ग्राम सभा सरायरासी में आयोजित होने वाले भव्य ‘श्री राम कथा महोत्सव’ में सम्मिलित होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। 19 से 27 मार्च तक बहेगी भक्ति की धारा जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि ग्राम सभा सरायरासी में आगामी 19 मार्च से 27 मार्च तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस नौ दिवसीय महोत्सव में प्रख्यात कथावाचकों द्वारा प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला जाएगा। मुख्यमंत्री से मिला सकारात्मक आश्वासन मुलाकात के दौरान रोली सिंह और आलोक कुमार सिंह ‘रोहित’ ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया और आयोजन की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
आलोक कुमार सिंह ‘रोहित’ ने बताया कि सरायरासी की पावन धरती पर होने वाला यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के लिए किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है।