डॉ0 अशोक ‘’गुलशन’’ को मातृ श्री स्मृति सम्मान 

डॉ0 अशोक ‘’गुलशन’’ को मातृ श्री स्मृति सम्मान

………………………………………………….…………..

बहराइच। गत दिनों सूर्य नारायण फाउंडेशन लखनऊ द्वारा अमित श्रीवास्तव एवं मनस्वी श्वेता के संयोजकत्व में गीता भवन लखनऊ में ”रंग बरसे ”कार्यक्रम के अन्तर्गत कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें चार दशक से चिकित्सा, साहित्य तथा समाज सेवा के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यों हैतु सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 अशोक गुलशन को पद्मश्री डॉ0 विद्या विन्दु सिंह के कर कमलों से अंग वस्त्रम, प्रतीक चिन्ह तथा सम्मान पत्र प्रदान कर मातृ श्री स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

अब तक 102 देशों से 2722 सम्मान, पुरस्कार, उपाधि, अलंकरण, प्रशस्ति-प्रमाण पत्रों से सम्मानित एवं 26 प्रकाशित पुस्तको के रचयिता तथा सबसे लम्बी ग़ज़ल, सबसे बड़ी ग़ज़ल, सबसे छोटी ग़ज़ल. दोहा ग़ज़ल, मुहावरा ग़ज़ल, अद्वितीय ग़ज़ल, बड़ा/लम्बा/अद्वितीय गीत, एक वर्ष में सर्वाधिक सम्मान प्राप्तकर्ता, साहित्य में सर्वाधिक सम्मान प्राप्तकर्ता, विभिन्न क्षेत्रों में सबसे कम उम्र के सर्वाधिक ऑनरेरी डॉक्टरेट प्राप्तकर्ता तथा 655 नाम के 12634 हिन्दी अख़बारों के संग्रहकर्ता कुल 11 प्रकार के 56 विश्व/अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय रिकार्ड बनाये जा चुके हैं जिसे लिम्का बुक, वर्ल्ड बुक सहित 56 राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय रिकार्ड बुक्स में सम्मिलित किया गया है।

 

ज्ञातव्य है कि 6 देशों सहित भारत के 22 राज्यों तथा उ०प्र० के 56 जनपदों से 1216 नामों से प्रकाशित पत्र/पत्रिकाओं/संकलनों में इनकी लगभग तीन हजार रचनायें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा इनकी रचनाओं को पद्मश्री डॉ0 सोमा घोष सहित कई गायक/गायिकाओं ने स्वर दिया है| 11 संकलनों के संपादक डॉ0 गुलशन की रचनाधर्मिता पर ‘’डॉ0 अशोक ‘’गुलशन’’ का हिन्दी साहित्य में योगदान’’ विषय पर लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा एम0फिल0 हुई है तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पीएच0 डी0 के शोध ग्रन्थ में उनकी छोटी बहर की ग़ज़ल सम्मिलित की गई है।

 

एन0सी0सी0, स्काउट, रोवर रेंजर फोर्स तथाएन0एस0एस0 में सक्रिय रूप से प्रतिभागी रहे डॉ0 गुलशन की रचनाओं का प्रसारण शायरी फॉर यू-एस०एम०एस० गपशप,आकाशवाणी लखनऊ, दूरदर्शन उत्तर प्रदेश, जनसंदेश टीवी, पूर्वापोस्ट टीवी तथा नेपालगंज के विभिन्न एफ0एम0 चैनल्स पर हुआ है| मित्रों, प्रशंसकों व शुभचिंतकों से प्राप्त 4500 पत्रों के संग्रहकर्ता, शताधिक पुस्तकों के समीक्षक तथा इंडोनेशिया, थाईलैंड, भूटान तथा काठमांडू के विश्व हिन्दी उत्सव एवं साहित्यिक समारोहों में प्रतिभाग कर चुके डॉ0 गुलशन को साहित्य तथा समाजसेवा के क्षेत्र में 49 देशों से 123 ऑनरेरी डॉक्टरेट एवं 6 डी0लिट0, 18 देशों से 87 अंतरराष्ट्रीय सम्मान 16 राज्यों से 53 राष्ट्रीय सम्मान, 12 देशों से 30 डिप्लोमा,13 देशों से 113 उपाधियाँ, इंडोनेशिया में एक लाख की सम्मान राशि प्रदान कर दुष्यन्त कुमार ग़ज़ल सम्मान तथा उ०प्र० सरकार के राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा 51 हजार रूपये सम्मान राशि प्रदान कर अमृत लाल नागर पुरस्कार तथा एक लाख रूपये सम्मान राशि प्रदान कर डॉ0 हरिवंश राय बच्चन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|