यातायात के नियमों की जानकारी दुर्घटना रोकने में महत्वपूर्ण : अवधेश तिवारी
सावधानी और जानकारी से ही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण : अजय सिंह
बस्ती। महिला पी जी कॉलेज बस्ती की की प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी के मार्ग दर्शन में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस के प्रथम सत्र में आज छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान हेतु जन जागरूकता रैली महाविद्यालय से निकाली गई,रैली को सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस दौरान हरी झंडी दिखाने से पूर्व चौकी इंचार्ज सिविल लाइन बस्ती अजय सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं का उत्साह वर्धन किया एवं संवाद किया और कहा कि यातायात के नियमो का पालन करके न दुर्घटना से बचा जा सकता है, आप सभी अपने घर के साथ ही साथ पडोस को भी यातायात के नियमो की जानकारी दीजिए जिससे सड़क न दुर्घटनाओं को कम हो सके, जन जागरूकता के माध्यम से यातायात के नियमो को सबको बताए, क्योंकि सावधानी और जानकारी ही दुर्घटना से बचाव है। राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय सत्र बौद्धिक सत्र में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता प्रभारी निरीक्षक यातायात बस्ती अवधेश तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, मुख्य वक्ता प्रभारी निरीक्षक यातायात में अवधेश जी ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह जीवन में अनुशासन जीवन की सफलता हेतु आवश्यक है उसी तरह यातायात के नियमो का पालन कर हम अपनी ही नहीं अपने परिवार की भी सुरक्षा करते है सड़क दुर्घटनाओं में जो अप्रत्याशित वृद्धि हो रही उसका कारण यातायात के नियमो की जानकारी का आभाव है, नियमो की जानकारी सबको होनी चाहिए ।
मुख्य आरक्षी के एन पाण्डेय ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात के नियमों पालन कर के हम दुर्घटनाओं को रोक सकते है।क्योंकि दुर्घटनाओं से परिवार और समाज पर भी गहरा असर होता है।
राष्ट्रीय सेवा योजना रक्षा जीवन रक्षा अभियान कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ कमलेश कुमारी पाण्डेय ने किया। प्रख्यात समाजशास्त्री डा रघुवर पाण्डेय ने किया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ सीमा सिंह,श्रीमती नेहा परवीन,डॉ प्रियंका मिश्रा, अरुण मणि त्रिपाठी, डॉ नेहा श्रीवास्तव, डॉ मोनी पांडेय, दुर्गेश गुप्ता, इंद्रजीत ,एन एस एस की स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं।