*होली मंगल मिलन एवं सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न*

लखनऊ 9 मार्च लखनऊ में सत्य सनातन वेद प्रचार न्यास द्वारा *होली मंगल मिलन एवं सम्मान समारोह* हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। जानकीपुरम् स्थित मदर्स प्राइड स्कूल के भव्य प्रांगण में नवसस्येष्टि यज्ञ से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। क्षेत्र के गणमान्य सदस्यों ने यजमान के रूप में आहुतियां दीं। कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र में देव यज्ञ के पश्चात् संस्कृत अंताक्षरी, बाल क्रीड़ा एवं प्रौढ़ क्रीड़ा आयोजित की गई अपराह्न 4:30 बजे प्रथम सत्र पूर्ण हुआ और जलपान के पश्चात् पुनः 5:00 से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्री नवीन कुमार सहगल की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वेद पाठ से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आर्य कन्या महाविद्यालय टाण्डा अम्बेडकर नगर के प्रबंधक श्री मनीष आर्य उपस्थित हुए। सम्मान समारोह में दान शिरोमणि सम्मान, दानवीर सम्मान, सनातन मित्र सम्मान, सेवा प्रहरी सम्मान , सत्संग प्रहरी सम्मान,निर्माण प्रहरी सम्मान तथा प्रशस्ति पत्र द्वारा शताधिक महान् विभूतियों का सम्मान किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में वैदिक परिवार लखनऊ के गौरव आचार्य प्रताप कुमार साधक, श्री चन्द्रभान साधक, श्रीमती रश्मि गुप्ता एवं श्री देवेंद्र स्वरूप गुप्त , अंबेडकर नगर की महान विभूति बाबू आनन्द कुमार आर्य, सर्वमित्र शास्त्री, पंचम प्रसाद वर्मा, माता कुमकुम आर्या, नमन सहगल, अरविंद गुप्त, संतोष त्रिपाठी के नाम प्रमुख हैं। सम्मान समारोह के समापन पर सर्वमित्र शास्त्री के उत्तम शिक्षाप्रद होली गीतों के साथ फूलों की होली खेली गई तथा श्रीमती प्रियंका शास्त्री के संस्कृत गीतों के साथ होली मिलन कार्यक्रम हुआ। न्यास के संरक्षक डॉ.सत्यकाम आर्य ने अपने उद्बोधन में होली पर्व की महत्ता का वर्णन किया। न्यास के संस्थापक आचार्य विश्वव्रत शास्त्री ने आभार प्रदर्शन किया तथा शान्ति पाठ व प्रीतिभोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।