जनसत्ता दल लोकतांत्रिक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया आर्थिक सहयोग।
बाबागंज । संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के खनवारी के डांडिया में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक राजा भईया, बंधाया ढांढस, दी ₹3 लाख की आर्थिक सहायता।
बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के डंडिया खनवारी गांव में नहर में डूबकर तीन मासूम बच्चियों की मौत के बाद शनिवार को जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक राजा भैया पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
बताते चले की गुरुवार को डंडिया गांव निवासी रामनरेश पटेल की बेटियां रिया व आंचल तथा अनिल पटेल की पुत्री मोहिनी रंग छुड़ाने के लिए पास से गुजर रही इलाहाबाद जलशाखा नहर में गई थीं, जहां डूबने से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
राजा भैया ने इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए पार्टी कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने रामनरेश पटेल की पत्नी को 2 लाख रुपये तथा अनिल पटेल की पत्नी को 1 लाख रुपये का चेक दिया। साथ ही शासन से रामनरेश पटेल को 8 लाख और अनिल पटेल को 4 लाख रुपये की सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिये।
इस दौरान गांव में शोक का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में इस दौरान बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, प्रमुख बिहार रामचन्द्र सरोज, बाबागंज रामयश सरोज, पूर्व प्रमुख डब्बू सिंह, जिला पंचायत सदस्य बब्लू सिंह, इंद्रदेव पटेल, विनोद यादव, जैकी सिंह, बब्लू पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।