गायघाट के शिक्षा शक्ति सदन गाना में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्म उत्सव
बस्ती। नगर पंचायत गायघाट के गाना स्थित शिक्षा शक्ति सदन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कृष्ण जन्म उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अचार्य हरिहर प्रसाद शुक्ल सोमनाथ ऋतुराज पाठक कमलेश शास्त्री द्वारा मुख्य यजमान कुसलावती त्रिपाठी को विधि विधान से पूजन अर्चन कराया गया जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष के साथ भगवान श्रीकृष्ण के प्रकटोत्सव का स्वागत किया। अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक पंडित आचार्य रमोज वत्स ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य कथा का वर्णन करते हुए बताया कि जब-जब धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी अत्याचारी कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने और धर्म की रक्षा के लिए हुआ था।
कृष्ण जन्म के अवसर पर भक्तों ने अनेक प्रकार की झांकी सजाकर बाल गोपाल का स्वागत किया। मध्यरात्रि के समय जन्मोत्सव मनाते हुए आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पूरा परिसर भक्ति गीतों और भजनों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम में जनपद क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बालकृष्ण त्रिपाठी पिंटू त्रिपाठी हरि कृष्ण त्रिपाठी डब्लू सुनील कुमार कानून गो सुनील कुमार छोटू रामकृष्ण देवनाथ मिश्रा दुर्गेश सुरेश तिवारी आनंद मोदनवाल विजय शंकर राकेश मिश्रा सुरेश तिवारी लवकुश चौधरी राजू सोनी शंकर मिश्र संतोष अग्रवाल लवकुश चौधरी शंकर मिश्रा निखिल श्रीवास्तव राघवेंद्र पुष्कर मिश्रा उत्तम मिश्रा राकेश आलोक त्रिपाठी सहित जनपद के तमाम सिद्धांतों बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।