सावन साहित्य सेवा सदन में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन 

 

सावन साहित्य सेवा सदन, अटल नगर (अमवा बाजार), नगर पंचायत- रामकोला, जनपद- कुशीनगर, उत्तर प्रदेश में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा तथा सम्मान समारोह का आयोजन होना सुनिश्चित है। शिक्षक एवं साहित्यकार डॉ. सुनील ‘सावन’ ने बताया कि यह कार्यक्रम उनके सुपुत्र शौर्य सुप्रीतम् ‘वेदान्त’ की बरही के अवसर पर 6 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को सायं 06:00 बजे आयोजित होगा जिसमें साहित्य जगत में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में हिंदी,भोजपुरी और उर्दू के साहित्यकार आमंत्रित हैं।