इलाहाबाद ब्रांच नहर में नहाने उतरी तीन बच्चियों की मौत, गोताखोरों के ढूंढने पर भी नहीं मिली लाश
रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
बाबागंज । संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडिया निवासी राम नरेश की बेटी आँचल उम्र 14 रिया 12 वर्ष व अनिल पटेल के बेटी मोहनी 12 वर्ष लगभग बृहस्पतिवार को होली खेलने के उपरांत गांव के समीप गुजरी इलाहाबाद ब्रांच नहर में डूब गई ।डंडिया ग्राम पंचायत का निवासी सतीश यादव उम्र लगभग 17 पिता श्रीकृष्ण यादव भी नहर में नहा रहा था नहाते समय डूब रही मोहनी आँचल रिया को बचाने का प्रयास किया लेकिन सतीश पैर से विकलांग होने की वजह से बचाने में असफल रहा | स्थानी लोगों द्वारा सूचना देने पर डायल 112 व थाना प्रभारी संग्रामगढ़ मनोज कुमार तोमर-अग्निसमन विभाग के आधिकारी शव की खोज करने लगे।
लेकिन शव नहीं मिला।
जानकारी होने पर सीओ लालगंज घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया गोताखोर को बुलाया गया।
देर तक गोताखोरों ने नहर में बच्चियों को खोजा लेकिन मिली नहीं।
घटना की जानकारी पर बाबागंज विधायक विनोद कुमार सरोज भी घटनास्थल पहुंचे। रो रहे बच्चियों के परिजनों को धाधस बधाया।
विनोद कुमार सरोज ने कहा कि जनसत्ता दल परिवार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।