गायघाट गाना में भागवत कथा के तीसरे दिन भक्ति का संदेश
शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती। नगर पंचायत गायघाट के शिक्षा शक्ति सदन, गाना में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन भक्ति, श्रद्धा और धर्म के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला गया।
अयोध्या से पधारे कथावाचक पंडित रमोज वत्स महाराज ने कथा प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य भगवान की भक्ति और सत्कर्म है। उन्होंने ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि दृढ़ संकल्प और सच्ची आस्था से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरु का सम्मान करना ही सच्चा धर्म है। अहंकार मनुष्य के पतन का कारण बनता है, इसलिए विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान पर अटूट विश्वास बनाए रखना चाहिए। सत्संग और कथा श्रवण से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
कथावाचक ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में धर्म, सेवा और सदाचार को अपनाएं तथा समाज में प्रेम और सद्भाव का वातावरण बनाए रखें।
इस अवसर पर आचार्य हरिहर प्रसाद शुक्ला, सोमनाथ शुक्ला, ऋतुराज पाठक एवं कमलेश शास्त्री द्वारा मुख्य यजमान कुशलावती त्रिपाठी को पूजन-अर्चन कराया गया। कार्यक्रम में बालकृष्ण त्रिपाठी उर्फ पिंटू तिवारी, राम कृष्ण तिवारी, श्रीकृष्णा, सुनील कुमार, देवनाथ मिश्रा, सुरेश तिवारी, दुर्गेश अधिकारी, संतोष अग्रहरि, लवकुश चौधरी, शंकर मिश्रा, निखिल श्रीवास्तव ।राघवेंद्र पांडेय
नायब तहसीलदार
सिद्धारथ नगर जीवेंद्र त्रिपाठी
नायब तहसीलदार
नन्द कुमार श्रीवास्तव
रजिस्टार कानून गोशंभू मिश्रा पुष्कर मिश्रा उत्तम मिश्रा राकेश मिश्रा आलोक त्रिपाठी साहित तमाम श्रद्धालु आदि उपस्थित रहे