डायमंड इलेवन चैंपियंस ट्रॉफी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़
बस्ती। विकास खंड कप्तानगंज के कौड़ीकोल बुजुर्ग में आयोजित सद्भावना सेवा संस्थान एवं डायमंड इलेवन चैंपियंस ट्रॉफी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन नगर पंचायत कप्तानगंज के चेयरमैन चंद प्रकाश चौधरी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।”
उद्घाटन मुकाबला कप्तानगंज और सरबहनापुर की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कप्तानगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 86 रन बनाए। जवाब में सरबहनापुर की टीम 8 विकेट खोकर 77 रन ही बना सकी।
रात्रिकालीन रोशनी में आयोजित इस क्रिकेट महोत्सव में जनपद व आसपास की कई टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे क्षेत्र में खेल का उत्साह चरम पर है।