किसान की बेटी कंचन ने नेट जेआरएफ में 154वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान

किसान की बेटी कंचन ने नेट जेआरएफ में 154वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान

 

बस्ती। जिले के दुबौलिया क्षेत्र के मठिया गोसाई गांव निवासी किसान की बेटी कंचन यादव ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जेआरएफ में 154वीं रैंक हासिल कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। कंचन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा तिघरा इंटर कॉलेज से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने बीएससी की पढ़ाई राजपति माता प्रसाद महाविद्यालय, गौरा से पूरी की तथा एमएससी की शिक्षा अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय से प्राप्त की। मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने नेट जेआरएफ परीक्षा में 154वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। कंचन के माता-पिता किसान हैं। बेटी की इस सफलता पर परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने भी खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों का कहना है कि कंचन ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।