सबरागामुवा विश्वविद्यालय , श्रीलंका भाषा विभाग के व्याख्यान श्रृंखला हेतु डा मुकेश कुमार मिश्र आंमत्रित 

सबरागामुवा विश्वविद्यालय , श्रीलंका भाषा विभाग के व्याख्यान श्रृंखला हेतु डा मुकेश कुमार मिश्र आंमत्रित

 

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) बस्ती जनपद के कर्मा देवी स्मृति पी जी कॉलेज संसारपुर बस्ती के प्राचार्य डा मुकेश कुमार श्रीलंका को सबरागामुवा विश्वविद्यालय के भाषा विभाग में हिंदी विभाग के अंतर्गत संचालित व्याख्यान श्रृंखला के लिए आमंत्रित किया है

डा मिश्र 5 मार्च से 1 अप्रैल तक श्रीलंका के समरगुमा विश्वविद्यालय में भारतीय संस्कृति तथा हिंदी भाषा और साहित्य के इतिहास को श्रीलंकाई मूल के हिंदी भाषा साहित्य के छात्र छात्राओं को परिचित कराऐगे , डॉ मिश्र पूर्व में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार प्रसार हेतु भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कई देशों की यात्रा की है डा मिश्र मारिशस में आयोजित 11 वे विश्व हिंदी सम्मेलन में भारत सरकार के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य के रूप में प्रतिभाग किया था वह अंतरराष्ट्रीय हिंदी प्रचारक स्वर्गीय मधुर नारायण मिश्र के पुत्र हैं उनकी सफलती पर डॉ हरिओम श्रीवास्तव ,डॉ सत्या सिंह डॉ विनोद उपाध्याय ,डॉ राजेंद्र सिंह राय ,श्री सुनील सिंह पथिक ,डॉ अवधेश शर्मा, श्री अरविंद कुमार ने उनकी उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी ।