“लखनऊ की वरिष्ठ कवियत्री डॉ कुमुद श्रीवास्तव वर्मा कुमुदिनी को अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर मानद उपाधि से सम्मानित किया गया”
लखनऊ की प्रसिद्ध कवियत्री डॉ कुमुद श्रीवास्तव वर्मा कुमुदिनी को विश्व स्तर पर 21फरवरी को मनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस के उपलक्ष्य पर मातृभाषा रत्न की मानद उपाधि से नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में कुमुद श्रीवास्तव को मातृभाषा रत्न की मानद उपाधि सम्मान से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कुमुद श्रीवास्तव लखनऊ कीएक वरिष्ठ कवियत्री एवं लेखिका हैं,इनकी बहुत सी रचनाएं देश विदेश के विभिन्न समाचार-पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।इनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं,कई साक्षा संकलन एवं एकल काव्य संग्रह छप चुके हैं। कवियत्री को साहित्य संगम संस्थान इंदौर नें विद्या वाचस्पति सम्मान से भी सम्मानित किया है। लेखिका नशा मुक्त समाज अभियान में अहम भूमिका भी निभाती हैं। समाजसेवी के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण में भी कवियत्री अहम भूमिका में रहती हैं। इन्हें हज़ारों ई सर्टिफिकेट एवं दो तीन सौ से ज्यादा प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। कवियत्री का ब्लॉग एवं फेसबुक पेज “कुमुद की कलम से” नाम से है , जिसके हजारों फालोअर्स हैं।संस्था के अध्यक्ष श्री आनंद गिरि मयालू जी ने यह उपाधि प्रदान करते हुए कहा कि कुमुद श्रीवास्तव वर्मा कुमुदिनी एक बहुआयामी प्रतिभा की धनीं हैं। इन्हें यह सम्मान देते हुए हमें हर्ष हो रहा। कवियत्री को इंदौर की एक साहित्य संस्थान से “गद्य गोविन्दे” एवं एक लखनऊ के फाउंडेशन से कुमुदिनी की उपाधि से विभूषित किया गया है।