अरविंद राजभर का संतकबीरनगर आगमन, मिर्जा पशु बाजार में ऐतिहासिक स्वागत

अरविंद राजभर का संतकबीरनगर आगमन, मिर्जा पशु बाजार में ऐतिहासिक स्वागत

 

 

विकास और राजनीतिक रणनीति पर हुई अहम चर्चा, स्थानीय राजनीति में बढ़ी सरगर्मी

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख नेता एवं ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर के जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। खलीलाबाद क्षेत्र स्थित मिर्जा पशु बाजार में उनके पहुंचते ही माहौल उत्सव में बदल गया।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में अरविंद राजभर पर फूलों की वर्षा की गई और भारी-भरकम मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और समर्थकों के नारों से पूरा बाजार क्षेत्र देशभक्ति और उत्साह के रंग में रंग गया।

 

मिर्जा पशु बाजार के संचालक शादाब मिर्जा और नायाब मिर्जा ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक अंदाज में स्वागत करते हुए कार्यक्रम को भव्य रूप दिया। बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों की मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

स्वागत समारोह के उपरांत अरविंद राजभर ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद एवं शादाब मिर्जा के साथ क्षेत्रीय विकास, संगठन विस्तार और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, बातचीत में आगामी योजनाओं और जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात स्थानीय राजनीति के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण संकेत देती है। कार्यक्रम में इसरार अहमद, पिंटू भाई, सुशील ठाकुर, अजय कुमार, बंटी ठाकुर, सूरज सिंह, मोहम्मद आतिफ (सभासद), राजेंद्र यादव और रितेश पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भारी जनसमूह की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि अरविंद राजभर की क्षेत्र में लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल रही है।