होली से पहले हो शिक्षकों के वेतन का भुगतान- संजय द्विवेदी

होली से पहले हो शिक्षकों के वेतन का भुगतान- संजय द्विवेदी

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने मांग किया है कि जनपद के शिक्षकों को होली से पहले वेतन भुगतान किया जाए। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय आवश्यक तैयारी कर ले। बिलों को समय से विद्यालयों से मंगा कर भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने बताया कि इस सुंदर में महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने भी निर्देश जारी किया है उन्होंने कहा है कि होली का पर्व होने के कारण नियत तिथि से पूर्व वेतन का भुगतान किये जाने के सम्बन्ध में निदेश हआ है।

पत्र में महानिदेशक ने कहा है कि दिनांक 01 मार्च, 2026 को सामान्य अवकाश तथा 02 मार्च, 2026 को होलिका दहन के त्योहार का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण समस्त राज्य कर्मचारियों व सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओ, शहरी स्थानीय निकायों तथा उत्तर प्रदेश के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरो, पारिवारिक पेंशनरों को माह फरवरी, 2026 का वेतन एवं पेंशन का भुगतान 28 फरवरी, 2026 को किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।