बस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, भाई-चारा, घर्म निरपेक्षता तथा लोकतंत्र की भावना बढाने साम्प्रदायिक सौहार्द कायम करने हेतु कार्यक्रमों का आयोजन जनहित में सुझाव देना तथा आमजन को इसके बारे में जागरूक करना है। प्रमुख त्यौहारों होली, ईद, रामनवमी के पुनीत अवसर पर सामूहिक रूप से आपसी मेलजोल से मनाये जाने के लिए एकीकरण समिति संवेदनशीलतापूर्वक कार्य कर रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने एनएचआई के अधिकारी को निर्देश दिया कि सर्विस रोड फुटहिया के खराब स्थिति को तत्काल ठीक कराना सुनिश्चित करें। उन्होने मूडघाट, बडेवन, पटेल चौक तथा कप्तानगंज व हर्रैया के सर्विस रोड की स्थिति एवं प्रकाश व्यवस्था यथाशीघ्र ठीक कराये जाने की कार्यवाही करें।
विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्र ने बताया कि निकट पानी टंकी, वर्तमान में स्थापित करायी गयी संत गाडगे की प्रतिमा का स्थान अनऔचित्यपूर्ण है। जनहित में मूर्ति को विस्थापित कराया जाना ठीक रहेंगा। इसके लिए एडीएम ने अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि निरीक्षण कर उचित समाधान किया जाय।
एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल में शव वाहन द्वारा दवाओं के ले जाये जाने का कार्य किया जा रहा है, जो सर्वथा अनुचित है। समिति के सदस्य/वरिष्ठ पत्रकार सरदार जगवीर सिंह ने बताया कि पत्रकारों के लिए लोकल पर्चेज की आवश्यक दवाईयों की सुविधा पत्रकार को नही दी जा रही है। उक्त स्थिति पर मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव निगम ने बताया कि शव वाहन से दवा ढोने के प्रकरण में जॉच कराकर कार्यवाही की जायेंगी तथा पत्रकारों की निःशुल्क दवा के संबंध में शासनादेश के अनुसार पुनर समीक्षा करते हुए गाइडलाईन के अनुरूप सुविधा उपलब्ध करायी जायेंगी।
विधायक प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर ने बताया कि अस्पताल चौराहें पर लगे हुए विद्युत पोल की शिफ्टिंग नही की गयी है। उक्त के लिए अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया गया। नामित सदस्य मजहर आजाद ने दलित एवं मलिन बस्तियों में कैम्प लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने की मांग की। उक्त के क्रम में अधिशासी अधिकारी नगरपालिका तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को अभियान संचालित कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार स्कन्द शुक्ला, अनुराग श्रीवास्तव ने जनहित की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिसका समाधान कराये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया।
विधायक प्रतिनिधि महादेवा फूल चन्द्र श्रीवास्तव ने स्पेशल एजुकेटर के चयन में सूची का निरस्त होना दुर्भाग्यपूर्ण बताया। ऐसी स्थिति पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के गाइडलाइन के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी की जायेंगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, विधायक प्रतिनिधि रूधौली कुलदीप मौर्या, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, आईसीडीएस राजेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
———-