12 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

– 12 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

मु0अ0सं0धा- 61/26 धारा 8/21 NDPS ACT

थाना- मोतीपुर, जनपद बहराइच

 

विवरण- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मिहीपुरवा प्रद्युम्न सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु थानाध्यक्ष श्री आनन्द कुमार चौरसिया के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 24.02.2026 को थाना क्षेत्र भारत नेपाल बार्डर पर पिलर सं0 पिलर सं0 665/01 वहद ग्राम बलईगांव के पास चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त अनिल सुनार पुत्र अमृत सुनार निवासी वार्ड0नं0 08 नगर पालिका बांसगढ़ी जिला बर्दिया राष्ट्र नेपाल उम्र 18 वर्ष को 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 61/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

उल्लेखनीय है कि उ0नि0 अनिल यादव मय हमराह हे0का0 गट्टू पाण्डेय,हे0का0 विक्रान्त बालियान,का0 जयप्रकाश व का0 सूरज कुमार व एसएसबी बल द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त अनिल सुनार पुत्र अमृत सुनार निवासी वार्ड0नं0 08 नगर पालिका बांसगढ़ी जिला बर्दिया राष्ट्र नेपाल उम्र 18 वर्ष को 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।

 

अभियुक्त गण का नाम पताः-

1. अनिल सुनार पुत्र अमृत सुनार निवासी वार्ड0नं0 08 नगर पालिका बांसगढ़ी जिला बर्दिया राष्ट्र नेपाल उम्र 18 वर्ष

 

गिरफ्तारी टीमः-

1. थानाधय्क्ष श्री आनन्द कुमार चौरसिया

2. उ0नि0 श्री अनिल यादव

3. हे0का0 गट्टू पाण्डेय

4. हे0का0 विक्रान्त बालियान

5. का0 जय प्रकाश

6. का0 सूररज कुमार

– एसएसबी बल