अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं कृषक

अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं कृषक

25 फरवरी से आनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध है पोर्टल

बहराइच 25 फरवरी। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के सिंगल कृषि यंत्र, अन्य योजनाओं के अवशेष कृषि यंत्र एवं कृषि रक्षा उपकरण पर अनुदान प्राप्त करने के लिए इच्छुक कृषक विभागीय पोर्टल एग्रीदर्शन डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन आनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। श्री वर्मा ने बताया कि 25 फरवरी के मध्यान्ह 12ः00 बजे से 04 मार्च 2026 की रात्रि 12ः00 बजे तक आनलाइन बुकिंग के लिए पोर्टल खुला रहेगा।

उप निदेशक ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर कृषि यंत्रों की बुकिंग/आवेदन जनपदवार की जायेगी। इच्छुक कृषक विभागीय पोर्टल के किसान कार्नर पर जाकर कृषि यंत्रों की बुकिंग कर सकते हैं। श्री वर्मा ने बताया कि कृषि यंत्रों का विवरण, यंत्र बुकिंग एवं अनुदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। किसानों को सुझाव दिया गया है कि ई-लॉटरी से कन्फर्म होने पर विलम्बतम 06 से 10 मार्च तक कृषि यंत्र खरीद कर पोर्टल पर बिल अपलोड कर इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑटो लॉटरी या ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को कृषि विभाग से इंपैनल्ड कंपनियों या उनके डीलरों से ही कृषि यंत्रों की खरीद करनी होगी।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः