विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा जनपद स्तर पर निःशुल्क विज्ञान बस का संचालन 

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा जनपद स्तर पर निःशुल्क विज्ञान बस का संचालन

बहराइच 23 फरवरी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उ०प्र० द्वारा आई०आई०टी०, कानपुर के माध्यम से विज्ञान बस का निर्माण प्रदेश के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से किया गया है। विज्ञान बस में विद्यार्थियों हेतु सी.बी.एस.सी./आई.एस.सी./आई.सी.एस.सी./यू.पी. बोर्ड के सिलैबस के अनुसार कक्षा-12 तक के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित एवं खगोलकी इत्यादि से संबंधित हैण्डस ऑन प्रयोग उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त एक 3डी प्रिन्टर, ऑप्टिकल बेंच, माइक्रोस्कोप एवं टेलीस्कोप भी उपलब्ध है। जिससे विद्यार्थी विज्ञान के प्रयोगों के साथ-साथ 3डी प्रिन्टर की कार्यप्रणाली को देख सकेंगे एवं माइक्रोस्कोप के माध्यम से अति सूक्ष्म संरचनायें भी देख सकते हैं एवं विज्ञान बस में उपलब्ध टेलीस्कोप के माध्यम से रात्रि आकाश दर्शन भी विद्यार्थी कर सकेंगे।

आई.आई.टी., कानपुर द्वारा सीबीएसई एवं यू.पी. बोर्ड के पाठ्यक्रम पर आधारित लगभग 300 लघु फिल्मों का निर्माण कर विज्ञान बस में उपलब्ध करायी गयी है। जिसके माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोग करने की विधि समझ सकते हैं।विज्ञान बस में एक 75 इंच की एलईडी स्क्रीन भी स्थापित की गयी है जिसके माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोग करने की विधि समझ सकते है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उ.प्र. द्वारा जनपद में विज्ञान बस माह मार्च में न्यूनतम 15 दिनों के लिए संचालित की जाएगी, जिससे जनपद के अधिक से अधिक विद्यार्थी लाभन्वित हो सके। वर्तमान में परिषद द्वारा विद्यार्थियों हेतु विज्ञान बस का संचालन निःशुल्क किया जाता है। जनपद में विज्ञान बस का संचालन कराये जाने हेतु कार्ययोजना परिषद को जिला विज्ञान क्लब के माध्यम से प्रेषित की जा रही है, जिससे विज्ञान बस का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा सके।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः