22 फरवरी को मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा शिविर
नागरिकों से प्राप्त किये जायेंगे प्रारूप 6, 7 व 8
बहराइच 21 फरवरी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने एवं नोटिस चरण में अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर 22 फरवरी 2026 (रविवार) को समस्त पदाभिहित स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया है। विशेष अभियान दिवस को सभी पदाभिहित स्थलों पर पदाभिहित अधिकारी (बूथ लेवल अधिकारी) पूर्वान्ह 10ः30 बजे से अपरान्ह 01ः30 बजे तक उपस्थिति रहकर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने इत्यादि की कार्यवाही करेंगे।
डीएम श्री त्रिपाठी ने बताया कि विशेष अभियान तिथि को अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के ऐसे पात्र व्यक्ति जिनका नाम अभी भी मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, वे अपना नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6 में आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त डुप्लीकेट, शिफ्टेड तथा मृतक मतदाताओं के नामों को कटवाने के लिए प्रारूप-7 तथा नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने तथा एक ही विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानान्तरित कराने के लिए फार्म-8 में आवेदन कर सकते हैं। विशेष अभियान दिवस में ऐसे मतदाता जिन्हें नोटिस जारी हुई है वह भी मतदेय स्थलों पर जाकर अपनी सुनवाई बीएलओ के द्वारा करा सकते हैं। डीएम श्री त्रिपाठी ने समस्त नागरिकों का आहवान किया है कि इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठायें।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः