22 फरवरी को आडिटोरियम में आयोजित होगा मेगा/वृहद सहायता एवं सेवा शिविर

22 फरवरी को आडिटोरियम में आयोजित होगा मेगा/वृहद सहायता एवं सेवा शिविर

बहराइच । मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने बताया कि मा. कार्यपालक अध्यक्ष/वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 22 फरवरी 2026 को कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम बहराइच में जनपद स्तरीय मेगा/वृहद सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के सफल आयोजन हेतु जिला विकास अधिकारी राज कुमार तथा उपायुक्त स्वतः रोज़गार धन्नजय सिंह को सह नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सीडीओ श्री चन्द्र ने बताया कि मेगा/वृहद सहायता एवं सेवा शिविर के दौरान आयुष्मान व आभा, दिव्यांग पेंशन योजना, शहरी आवास योजना व स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, श्रम, व्यक्तिगत शौचालय, पारिवारिक लाभ योजना, निषादराज बोट योजना व मापेड विद आईस बाक्स योजना, कृषक दुर्घटा बीमा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अन्त्योदय राशन कार्ड, फार्मा कशीनरी एवं कृषि यन्त्र योजना, निराश्रित महिला अनुदान तथा कौशल विकास योजना से सम्बन्धित लाभार्थियों एवं हिताधिकारियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र, टूल किट, डैमो चेक एवं गोल्डेन कार्ड, कृषि यंत्र इत्यादि का वितरण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्प्रासन, महिला स्वयं सहायता समूहों को आर.एफ. व सी.आई.एफ. के वितरण के साथ-साथ अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया जायेगा।

सीडीओ श्री चन्द्र ने बताया कि मेगा/वृहद सहायता एवं सेवा शिविर के दौरान ग्राम्य विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आवास, नरेगा, स्वास्थ्य, लघु उद्योग, पशुपालन, कृषि, एक जनपद एक उत्पाद, डूडा, सोशल सेक्टर, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, कौशल विकास, सेवा योजना, श्रम, अतिरिक्त ऊर्जा, खादी ग्रामोद्योग, उद्यान विभाग के साथ-साथ बैंकर्स द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ लाभार्थियों के पंजीकरण की कार्यवाही की जायेगी।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः